स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में ”राष्ट्रीय सेवा योजना” का अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य चंदन गोस्वामी के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य चंदन गोस्वामी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से व्यक्तित्व विकास की संक्षिप्त जानकारी दि। राष्ट्रीय सेवा योजना
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शगुफ्ता सिद्दीकी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शगुफ्ता सिद्दीकी राष्ट्रीय सेवा योजना के संदर्भ में संक्षिप्त जानकारी दिया और कहा-राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवक की भावना, व्यक्तित्व का विकास तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का तात्पर्य ही असली स्वयंसेवक की भावना को जागृत करना है।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वेदप्रकाश ठाकुर (सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी) कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना स्व.पुकेश्वर सिंह भरदीया शासकीय महाविद्यालय निकुम, जिला-दुर्ग (छ.ग.) ने कहा – राष्ट्रीय सेवा योजना एक समाज सेवक का कार्य है।हम सब सामाजिक प्राणी है, हमे हर कार्य के लिए समाज की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा के समाज का विकास करने से पहले अपने व्यक्तित्व को पहचाने। हम बड़े-बड़े सपने संजाते है आपका सपना कैसे पूरा होगा। आप कदम तो बाहर निकालो रास्ते अपने आप बन जायेंगे ।कई बच्चे ऐसे है जो प्रयास करने से डरते है। प्रयास करना ही नहीं चाहते। कुछ बच्चों में क्षमता तो होती है लेकिन वे आगे नही आते। जब तक आप कदम बाहर नहीं निकालते तो आपको मंजिल नहीं मिलती। उन्होंने अपने वक्तव्य को कविता का रूप देते हुए कहा कि “खुशनसीब थे वे लोग जो घर से निकलते ही मंजिल को पा गए, कुछ लोग हम जैसे भी थे जो जीवन भर सफर में रहे। मन में जो भय है उसको आप दुर करे”, “तन से हारे हुए लोग मन से भी जीत जाते है। मन के हारे हार है मन के जीते जीत”।मुख्य वक्ता का सम्मान शाल व श्री फल से किया गया।तथा
कार्यक्रम में आभार व्यक्त डॉ. रेश्मी महिश्वर ने किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, सुश्री भारती गायकवाड, श्रीमती आराधना देवांगन, सुश्री रेणुका वर्मा,अतिथि व्याख्याता में टीकेश्वर कुमार पाटिल, सुश्री शिखा मड़रिया, वेणु कुमार साहू, डॉ. देवीलाल, कार्यालय कर्मचारी में नरेश मेश्राम, श्रीमती महेश्वरी निषाद, सुश्री सीमा वर्मा, लैब सहायक रवि किशोर कंवर, सुश्री आशा ठाकुर, पुस्तकालय सह प्रभारी शेष नारायण एवं महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवको एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएँ अधिक संख्या में उपस्थित थे।






