विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने युवाओं ने लिया क्विज में हिस्सा
दुर्ग/पाटन, 11 सितंबर 2026। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सांकरा पाटन, जिला दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027’ के तहत आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों ने स्वयं ऑनलाइन क्विज में भाग लेकर इस राष्ट्रीय पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं से इस क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
स्वयंसेवकों ने कहा कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं को अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में विचार रखने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।
यह कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. रवि आर. सक्सेना एवं कुलसचिव श्री यशवंत केराम के दिशानिर्देशन तथा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अमित दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत के कुशल नेतृत्व एवं देखरेख में NSS स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने तथा युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की और अन्य युवाओं से भी इसमें सहभागी बनने का आह्वान किया।






