अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खेलों को बढ़ावा देने में केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध : विजय बघेल उद्योगों की सहभागिता एवं भिलाई में खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया

रायपुर। सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित खेल संघ की छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ अध्यक्ष विष्णु देव साय, अध्यक्षता केबिनेट मंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ उपाध्यक्ष केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विजय बघेल, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया एवं कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा , वेटलिफ्टिंग एसोशिएशन प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंग खुराना सहित खेल संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली है, तब से खेल गतिविधियों को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री जी खिलाड़ियों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। वे विदेशों में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों से भी फोन पर चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन करते हैं। जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं तथा हारने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं। उनका व्यवहार एक पिता तुल्य एवं मार्गदर्शक कोच जैसा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग के खिलाड़ी विदेशों में जाकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी तर्ज़ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी भी खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशील हैं। वे खेल संघों एवं खिलाड़ियों से आत्मीयता से मिलते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि पिछली सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में खेल गतिविधियां लगभग ठप हो गई थीं और खिलाड़ियों में निराशा थी। भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने 156 खिलाड़ियों को एक साथ बुलाकर उन्हें खेल अनुदान प्रदान किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के कार्यकाल में भी खिलाड़ियों को रोजगार एवं प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। सांसद विजय बघेल ने अपने लोकसभा के भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में खाली भूमि का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं जी से निवेदन करते हुए इसी मंच से घोषणा करने का निवेदन किया कि भिलाई में ऑडिटोरियम के लिए और भिलाई इंडोर स्टेडियम बने आप से बहुत उम्मीद लगाए हुए हैं भिलाई में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!