अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तीजहारिन बेटियों के सम्मान में शासकीय प्राथमिक शाला कौही में तीज मिलन समारोह आयोजित

रानीतराई। विकास खंड पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत, शाला परिवार एवं युवा संगठन कौही के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय प्राथमिक शाला कौही में रविवार 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे से तीज मिलन समारोह लगातार चौथे साल हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया गया।

तीज मिलन समारोह में स्कूल में खेले जाने वाले बचपन के खेल व नृत्य-गीत-भाषण का आयोजन किया गया। तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। जिसमें सुरीली कुर्सी में कोमिन निषाद, अमरिका साहू, गोली चम्मच में प्रमिला साहू, ऐस कुमारी साहू, सुई धागा में प्रमिला साहू, डाली साहू, भाषण में कोमिन निषाद, डांस में प्रमिला साहू, सुनिता निषाद, गोमती साहू, मेंहदी लगाओ में गोमती साहू, मीनाक्षी, हासनी, गीत- कविता में सुनीता निषाद, फाल्गुनी निषाद, त्रिवेणी निषाद शामिल थी।
तीज मिलन समारोह में एक से अधिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोमिन निषाद, प्रमिला साहू तथा सुनीता निषाद को तीज़ क्वीन से सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर बेटियों के सम्मान में फिल्म निर्माता निर्देशक गायक हेमलाल चतुर्वेदी तथा उत्कृष्ट शिक्षक दुलार सिंह ठाकुर ने गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान किए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस दौरान करू भात का आयोजन भी रखा गया था। जहां तीजहारिन बेटियां करूं भात खाकर तीज उपवास रही।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पूनम साहू, टेमन निषाद व सुखदेव निषाद ने किया।

कार्यक्रम में उपसरपंच हेमलाल सोनकर,पंच बीरसिंग साहू, वरिष्ठ नागरिक सुरेश साहू, कुंजलाल धनकर, भूपेंद्र देवांगन,खेलन जोशी, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष बिरेंद्र मारकण्डे, पूर्व अध्यक्ष गंगा राम साहू, विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर देवांगन, गजेंद्र साहू, युवा संगठन के अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू, कुलेश्वर देवांगन सहित बड़ी संख्या में तीजहारिन बेटियां, युवा तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!