ढौर में 15 सितंबर को तीज मिलन समारोह एवं भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
विजेता टीम को ₹5,000, उपविजेता को ₹3,000 और तृतीय स्थान प्राप्त टीम को ₹2,000 का पुरस्कार
सेलूद। पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ढौर में 15 सितंबर को तीज मिलन समारोह एवं भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे से होगा। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹5,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹3,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹2,000 पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए आयोजकों द्वारा निर्धारित नियम एवं शर्तें लागू रहेंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य डुलेश्वर मानपुर करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में भुनेश्वर साहू, सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा, चित्रसेन देवदास, सरपंच मेघा ठाकुर, उपसरपंच श्यामू यादव, योगेश्वर यादव सहित समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तीज मिलन समारोह एवं कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी मीडिया को निशांत सोनबोइर ने शेयर किया है।







