विश्वकर्मा जयंती पर सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त नगरवासियों को विश्व रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से सभी नगरवासियों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुलदीप बैसवाड़े ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर समस्त श्रमिकों, कारीगरों एवं निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत, लगन और परिश्रम से ही बड़े-बड़े निर्माण कार्य संभव होते हैं तथा उनकी मेहनत की एक-एक ईंट से गगनचुंबी इमारतों का निर्माण होता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और सफलता प्रदान करें तथा श्रमिकों एवं मेहनतकश लोगों के जीवन में निरंतर उन्नति हो। इस अवसर पर उन्होंने सभी नगरवासियों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।







