अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजा

दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरीगारका (पाऊवारा) में धर्म और भक्ति का संगम होने जा रहा है। धर्म ज्योति सनातन सेवा समिति, दुर्ग ग्रामीण के तत्वाधान में सात दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

कथा व्यास के रूप में गरियाबंद जिले के सुप्रसिद्ध युवा संत आचार्य श्री युवराज पांडे जी (आमली पदर वाले) अपने श्रीमुख से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का वर्णन करेंगे। आचार्य जी अपनी ओजस्वी वाणी और सरल शैली के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जाने जाते हैं।

भव्य वाटर प्रूफ पंडाल बन रहा है आकर्षण का केंद्र

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए कथा स्थल पर विशाल और भव्य वाटर प्रूफ डोम पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। साथ ही पेयजल, प्रकाश, ध्वनि विस्तारक यंत्र और पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है।

पूर्व गृहमंत्री ने स्थल का निरीक्षण किया

आज कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू बोरीगारका पहुंचे। उन्होंने पंडाल निर्माण कार्य और मंच व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धर्म ज्योति सनातन सेवा समिति के सभी सदस्यों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि श्रीराम कथा जैसे आयोजन से समाज में सनातन संस्कृति और संस्कारों का प्रचार-प्रसार होता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होने का आह्वान किया।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल कथा नहीं, बल्कि सनातन एकता का महापर्व है।

समिति ने समस्त ग्रामवासियों, नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि इस पावन अवसर पर सपरिवार पधार कर श्रीराम कथा का पुण्य लाभ अर्जित करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, कमलेश गजपाल,योगनारायण गजपाल, वेदनारायण साहू,रामसिंह सोनबोइर, सरपंच बोरीगारका चुम्मन यादव, जागेश्वर साहू, राजेश साहू गिरीश साहू, दुस्यंत साहू, दुलरवा सोनबेर, कुलेश्वर जांगड़े सहित समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!