अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

अमलेश्वर,सांकरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 4 में ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति निरंतर समर्पण देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद दीप जलाकर उनके उज्ज्वल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करना हम सभी के लिए गौरव का अवसर है।

 

सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सकारात्मक कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर शुभम जांगड़े, पंच संजय सिंगौर, पंच तिहारु बघेल, कामता सिंगौर, ओमप्रकाश सिंगौर, बूथ अध्यक्ष देवरथ सिंगौर, लोकेन्द्र सिंगौर, कांता सिंगौर, राजकुमार सिंगौर, संदीप सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!