पोषण माह में पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक, आशीर्वाद दीप भी जलाया

पाटन। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय जामगांव एम एवं पाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती यमुनेश पांडे, श्रीमती छाया वर्मा सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं पोषण माह 2026 के अंतर्गत ग्राम दरबार मोखली में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा एवं पर्यवेक्षक श्रीमती समता सिंह सहित विभागीय कर्मचारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले रेडी टू ईट पोषण आहार के फायदे, उसके सेवन की विधि एवं उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही आसपास उपलब्ध हरी सब्जियों, भाजी, फल एवं विभिन्न अनाजों का भोजन में उचित मात्रा में उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता वर्मा, रेखा, जीवनलता एवं सरोज सहित अन्य उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों ने पोषण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने का संदेश दिया।








