सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर मंथन, गौसेवक चरवाहा भाइयों का किया सम्मान

पाटन। पाटन परिक्षेत्र के पाली क्रमांक 2 से संबंधित ग्राम दरबार मोखली में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव के मार्गदर्शन में तथा पाली क्रमांक 2 के अध्यक्ष सतीश यादव की अध्यक्षता में सामाजिक बैठक गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंगल प्रसाद यादव, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष दुर्ग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती गायत्री यादव, दुर्ग जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती दुर्गेश्वरी यादव, जिला अध्यक्ष बालोद तथा श्रीमती कुंति यादव, जिला उपाध्यक्ष दुर्ग सहित सामाजिक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विष्णु यादव, कोषाध्यक्ष पाटन परिक्षेत्र, राधे यादव, राजनीति प्रकोष्ठ, श्री अरुण यादव, युवा प्रकोष्ठ, परमानंद यादव, अध्यक्ष पाली क्रमांक 1, कोमल यादव, अध्यक्ष पाली क्रमांक 3, बिरसिंग यादव, पाली क्रमांक 12, संजय यादव, सहसचिव पाटन परिक्षेत्र सहित संतोष यादव, भोजराम यादव, हुसैन यादव, टिकेंद्र यादव, राजेश यादव, लोकेश्वर यादव, फकीरचंद यादव एवं रतन लाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गौसेवक (चरवाहा) भाइयों का विशेष सम्मान
बैठक का विशेष आकर्षण समाज के गौसेवक एवं चरवाहा भाइयों का सम्मान रहा। समाज की गौसेवा और पशुपालन की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले इन समाजबंधुओं को उनके परिश्रम, सेवा भावना और गौवंश की देखभाल में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।
बैठक में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, समाजहित में सहभागिता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पाली क्रमांक 2 के अध्यक्ष श्री सतीश यादव, श्रीमती माया यादव एवं समस्त यादव परिवार पाली क्रमांक 2 का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजक:
श्री सतीश यादव, अध्यक्ष, पाली क्रमांक 2
श्रीमती माया यादव एवं समस्त यादव परिवार, पाली क्रमांक 2
प्रेषक:
श्री चरणसिंह यादव
सचिव, पाटन परिक्षेत्र








