सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर के तत्वाधान न्योता भोज का आयोजन

पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमलेश्वर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर के तत्वावधान में किया गया।
शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनभागीदारी के माध्यम से न्योता भोज की परंपरा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में न्योता भोज आयोजित कर विद्यार्थियों को पोषणयुक्त भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र की जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, जनपद पंचायत सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर,रवि सिंगौर सरपंच एवं SMDC अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष संजय सिंगौर पंच, शुभम जांगड़े पंच ,महेंद्र पारधी पंच,तुलाराम सिंगौर पंच SMC अध्यक्ष छोटू यादव बूथ अध्यक्ष,कामता सिंगौर SMC उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगौर बूथ अध्यक्ष कांता सिंगौर,विकाश सिंगौर, राजकुमार सिंगौर,लक्ष्मी सिंगौर व शिक्षक गण सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के साथ भोजन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जनभागीदारी से संचालित ऐसे आयोजनों को बच्चों के पोषण एवं विद्यालयी वातावरण के लिए उपयोगी बताया।








