अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल एवं ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में पूर्व में 2023/2024 में सांसद निधि द्वारा बचत राशि लोक निर्माण विभाग में जमा राशि 3 लाख से डोम शेड के नीचे टाइल्स, मार्बल एवं ग्रेनाइट पत्थर लगाने के कार्य का भूमिपूजन पंडित विजय प्रकाश पाण्डेय ने विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल जी की धर्मपत्नी एवं मंदिर की संरक्षक श्रीमती रंजनी बघेल जी ने पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में मंदिर समिति के संरक्षक राजू कश्यप, हरीश देवांगन, वीर सिंह राजपूत,टी आर कनौजिया देवेन्द्र कुमार दुबे, राठौर,कोचेन्द्र,जय प्रकाश भोले सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम धार्मिक आस्था और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!