छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर परसदा में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार, 1 नवंबर 2026 को कुम्हारी मंडल के तत्वावधान में ग्राम परसदा के वार्ड क्रमांक 16 में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रदेश के सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ महतारी को नमन करते हुए प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कुम्हारी की अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा , कुम्हारी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा पार्षद एवं खाद्य प्रभारी श्री उमाकांत साहू, छाया पार्षद एवं मंडल सोशल मीडिया प्रभारी होमेंद्र साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिलेंद्र साहू, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, पुनेन्द्र साहू, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती राधा ठाकरे तथा महिला मोर्चा कुम्हारी मंडल की कोषाध्यक्ष श्रीमती जया लक्ष्मी राव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्राम परसदा के भाजपा कार्यकर्ताओं में सोनू यादव, मनीष साहू, राकेश साहू, देवेंद्र बया एवं भागीरथी यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
पालिका अध्यक्ष ने चबूतरे के जीर्णोद्धार का दिया आश्वासन
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद कुम्हारी की अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के चबूतरे के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में इस कार्य के लिए आवश्यक पहल करेंगी, ताकि स्थल को अधिक सुंदर, व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जा सके।
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रदेश की संस्कृति, अस्मिता और गौरव के प्रति सम्मान का प्रतीक बना। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।



