पाटन में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस, छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ राज्योत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर एक-दूसरे को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्हें नमन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने भी सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, भाजपा मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, देवेंद्र ठाकुर, जितेन्द्र निर्मलकर, नेहा वर्मा, संगीता धुरंधर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, योगेश सोनी, दामोदर चक्रधारी, बाबा वर्मा, सागर सोनी, रोहित देवांगन, चिरंजीव देवांगन, आदित्य सावर्णी, उनिका वर्मा, हरप्रसाद आडिल, हेमलता पटेल, रेणुका बिजौरा, अवधेश ठाकुर, कुलेश्वर भाले, अभिषेक बिजौरा, कृष्ण साहू, केशव बंछोर, किरण बंछोर, गंगा राम देवांगन, प्रकाश बिजौरा, तन्मय धुरंधर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



