अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सभापति प्रणव शर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

दुर्ग ,पाटन। युवा भाजपा नेता, इंजीनियर, जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

साथ ही जवानों के साथ दीपावली मनाने आ रहे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपने शुभकामना संदेश में सभापति श्री शर्मा ने कहा कि भगवान राम के चौदह वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या आगमन पर समस्त देशवासियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर खुशियां मनाने की परंपरा है, दीपोत्सव दीपावली असत्य और अन्याय रूपी अंधकार पर प्रकाश रूपी सत्य और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। धन, वैभव एवं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी दीपावली पर्व पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए, दीपों का यह महापर्व आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को और अधिक सुदृढ़ करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि दीपावली को स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के साथ हर्षोल्लास से मनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!