अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

चिंताहरण मंदिर डीह में पूजा-अर्चना कर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू ने अपनी धर्मपत्नी के साथ चिंताहरण मंदिर डीह पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान से नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त नगरवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्री साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली दीपों का महापर्व है, जो हमारे जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई उमंग का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव का यह पावन पर्व सभी के जीवन को प्रकाशमय बनाए तथा प्रत्येक परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे।

उन्होंने गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की भी समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!