अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
सांसद विजय बघेल से सौजन्य मुलाकात कर जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
पाटन। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 की जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्रीमती चंद्राकर ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा हर परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।






