चरौदाछत्तीसगढ़भिलाई 3

चरोदा वार्ड क्रमांक 24 में वाटरकूलर का लोकार्पण”जनसुविधा को समर्पित एक और कदम”

चरोदा: नगर निगम चरोदा वार्ड नंबर 24 में आमजन की सुविधा हेतु स्थापित वाटरकूलर का लोकार्पण अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने  किया।इस जनोपयोगी पहल से स्थानीय नागरिकों, विशेषकर गर्मी के मौसम में राहगीरों को शुद्ध और ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक ने कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति ही जनसेवा का वास्तविक रूप है, और ऐसे छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, भिलाई 3 मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, वार्ड पार्षद सत्या प्रकाश शर्मा, फिरोज अहमद, संजय यादव, रामकुमार साहू, अंकिता बैनर्जी, वार्डवासी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!