
बालोद 25 मई : पूर्व मुख्यमंत्री आज बालोद प्रवास पर रहे इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री बघेल का जोशीला स्वागत किया। श्री बघेल ग्राम झलमला में गंगा मईया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान पूर्व मंत्री एवं डौंडी लोहारा विधायक अनिला भेंडिया, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद मुख्य रूप से मौजूद रहे साथ ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे।








