छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनसेलूद

“एक पेड़ मां के नाम” किया जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण “एकेच गोठ एकेच बानी बूंद बूंद बचाबो पानी” लिया संकल्प

सेलूद: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोहारडीह माणिक चौरी में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण का आयोजन जनपद पंचायत पाटन के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर व्यक्ति को छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया जाना चाहिए जिससे धरती मां सुंदर और हरियाली से सुशोभित हो, साथ ही पर्यावरण को संरक्षण करने में भागीदारी बने। आम नागरिकों को अपने घर के आस-पास या खुली जगह में एक पेड़ जरूर लगानी चाहिए और उसका देख रेख भी लोगों को करना चाहिए। जिसे आने वाली पीढ़ी छायादार और फलदार वृक्ष का लाभ ले सके।

अतिथियों के द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को जैविक खेती की ओर ध्यान देने की बात कही गई कम लागत में ज्यादा लाभ के बारे में उपस्थित कृषकों को बताई गई।

आपको बता दें कार्यक्रम में “एकेच गोठ एकेच बानी बूंद बूंद बचाबो पानी” महा अभियान की भी शुरुआत की गई जिससे जल संरक्षण में मदद मिल सके।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, जनपद पँचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेंद्र साहू, अति. मु.का.पा. अधिकारी सुश्री श्वेता यादव, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती डालिमलता नाग, जनपद सदस्यगण रामस्वरूप छेदैया, दुलेश्वर मानकुर, श्रीमती संतोषी ठाकुर, ग्राम पँचायत मानिकचौरी के सरपंच महेश साहू, उपसरपंच राजकुमार साहू, पतोरा सरपंच भुनेश्वर साहू,गोंड़पेंड्री सरपंच तोरणलाल साहू फेकरी सरपंच योगेश साहू,श्रीमती श्याम चंदेल सचिव मानिकचौरी, महेन्द्र कुमार साहू सचिव पतोरा, प्रदीप चन्द्राकर सचिव ढोर, राहुल साहू सचिव छाटा, पी आर पी गीता साहू, हेमलता, लक्ष्मी,सहित पंचगण,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गण,सक्रिय महिला व स्व सहायता समूह सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!