छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

वृक्ष हमारे जीवन का आधार है इनका संवर्धन व संरक्षण हमरा कर्त्तव्य है/विधायक श्री चंद्राकर

उतई: दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड़िया में ग्राम पंचायत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सहभागी बनते हुए जामुन का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को अधिकाधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पिछले वर्ष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत किया था आज अनवरत जारी है एक पेड़ मां के नाम एक नई और प्रेरणादायक पहल है इसका मुख्य उद्देश्य मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ बढ़ावा देना है इस पहल के तहत लोग अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाते हैं जो न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है बल्की माता के प्रति सम्मान और प्रेम प्रगट करने का एक सुन्दर तरीका भी है इसी के तहत आज ग्राम कोड़िया में सभी ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास से पेड़ लगाया गया है ।
आगे सभी से निवेदन करते हुए श्री चंद्राकर ने कहा जहां भी खाली जगह मिले अपने घर , स्कूल कालेज तालाबपार, खेत, खलिहान,अपने ऑफिस अपने अपने कार्य क्षेत्र में एक पेड़ अवश्य रूप से लगाएं और धरती माता का श्रृंगार करे।साथ ही धरती माता को प्लास्टिक मुक्त करने जीवन में प्लास्टिक का उपयोग बंद करने प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम सरपंच खुमान निषाद शिवप्रसाद पटेल , लक्ष्मण पटेल मोहन पटेल राधेलाल साहू , नरोत्तम , सुनील यादव , गंगाधर यादव टेकश्वर सिंह पारकर किशोर निषाद , जीवन निषाद , बाली निषाद , कृपाल यादव , गीता बाई रोहिणी निषाद , ममता यादव चांदनी यादव द्रौपदी पारकर , नूतन निषाद कुमारी यादव एवं जीतेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!