विकसित कृषि संकल्प यात्रा अभियान में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बेल्हारी : विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति बेल्हारी में कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा (अ), दुर्ग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विषय विशेषज्ञ डॉ. ललिता रामटेके ने किसानों को मिट्टी परीक्षण, धान की कतार बुवाई, बीज उपचार, स्वस्थ बीज की पहचान, कृषि उपकरणों का प्रयोग, टपक सिंचाई पद्धति, मशरूम उत्पादन, और फलों-सब्जियों के भंडारण व प्रसंस्करण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,प्राधिकृत अध्यक्ष रूप सिंह सिन्हा, समिति प्रबंधक बीएल वर्मा एवं किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं विकसित कृषि रथ की पूजा-अर्चना कर किया गया।
इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा (अ), दुर्ग के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉक्टर ललिता रामटेके ने मिट्टी परीक्षण के महत्व, धान की कतार बुवाई, बीज उपचार, स्वस्थ बीज की पहचान, कृषि में उपयोग होने वाले कृषि उपकरण, टपक सिचाई पद्धति, मशरूम उत्पादन तथा कृषक महिलाओं से फल एवं सब्चजियों के तुड़ाई के बाद भण्डारण व प्रसंस्करण के विषय पर चर्चा की I बीच उपचार का जीवंत प्रदर्शन दिया I उपस्थित कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा राज्य शासन एवं केंद्र शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई I इस कार्यक्रम में आई सी ए आर के वैज्ञानिक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित आस पास के किसानो नें भाग लिया I







