शांति भोज में सादा भोजन ग्रहण करते हुए साहू समाज के लोग,ऐच्छिक भोज पर लगा विराम

बेल्हारी 12 जून : पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आगेसरा के निवासी पूर्व सरपंच स्व. संपत लाल साहू के आज 12 जून को संपूर्ण कार्यक्रम दशगात्र था। श्रद्धांजलि सभा में जन प्रतिनिधि सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
आपको बता दें शोक सभा पश्चात तहसील साहू संघ पाटन के निर्देश अनुसार शांति भोज के आयोजन में स्व.पूर्व सरपंच के परिवार के द्वारा सादा भोजन समस्त अतिथियों को ग्रहण कराया गया। लगातार समाज में उठ रही ऐच्छिक मृत्यु भोज पर विराम लगा। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिना कलेवा के सादा भोजन ग्रहण करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य से सामाजिक लोगों में जागरूकता बढ़ेगी निश्चित ही आने वाले समय में और कड़ाई से पालन लोग करेंगे जिस स्थानीय साहू समाज में ऐच्छिक भोजन करने की सवाल उठ रहे हैं। स्व.पूर्व सरपंच के यहां कराए गए सादा भोजन से सीख लेनी चाहिए।
शोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि नारद साहू,ग्राम पंचायत सरपंच रमाकांत साहू,सामाजिक कार्यकर्ता तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष लालेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू, तहसील महासचिव खेमलाल साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष गंगादिन साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गण रवि शंकर साहू, दुलेश्वर साहू, कल्याण साहू, टेसराम साहू, किशोर साहू, गोपेश साहू, गायत्री साहू, दुलारी साहू, डोमन साहू ,दिलीप साहू ,डॉ हिमाचल साहू ,संजू साहू, पवन साहू, अरविंद साहू,सहित बड़ी संख्या में अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और समाज के लोग उपस्थित रहे।






