अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनभिलाई 3रानीतराईसेलूद

सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाताओं के रिक्त पदों की पदपूर्ति हेतु वॉक इन इन्टरव्यू 19 जून को

दुर्ग, 17 जून 2025/ संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति के दिशा-निर्देश अनुरूप सखी वन स्टॉप सेन्टर में सेवाप्रदाताओं के रिक्त पदों की पदपूर्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों का वॉक इन इन्टरव्यू 18 जून 2025 को रखा गया था जो कि अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। सखी वन स्टॉप सेन्टर के सेवा प्रदाताओं के रिक्त पदों के पदपूर्ति हेतु 19 जून 2025 को कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पांच बिल्डिंग परिसर दुर्ग में किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर.के. जाम्बुलकर से मिली जानकारी अनुसार अनुमानित कार्य योजना के आधार पर दावा आपत्ति हेतु सूची का प्रकाशन प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दावा आपत्ति प्राप्त करना दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजे तक, प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण दोपहर 02 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक और साक्षात्कार दोपहर 03 बजे से संध्या 05 बजे तक निर्धारित की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!