अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनभिलाई 3रानीतराईसेलूद

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कामकाज की समीक्षा

दुर्ग, 17 जून 2025/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागवार कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 को लेकर खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया कि धान उपार्जन के लिए पीडीएस बारदाना के सुरक्षित भंडारण हेतु ग्राम पंचायतों में यदि संभव हो तो सामुदायिक भवन चिन्हित किया जाएं। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा। साथ ही जिन केन्द्रों में नियुक्तियों को लेकर गड़बड़ी की शिकायतें आई हैं, वहां तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग को बरसात शुरू होने से पहले जिले की खराब सड़कों और गड्ढ़ों की मरम्मत शीघ्र पूरी की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि विद्यार्थियों के स्थायी जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र बनाकर समय पर स्कूलों में वितरित किए जाएं। साथ ही छात्रों के आधार कार्ड में आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट कराने की प्रक्रिया शीघ्र की जाए। जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव पर स्कूल परिसरों में पौधरोपण करने को कहा गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और छात्र सहभागिता को प्रोत्साहन मिले। ई-ऑफिस सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए जिन विभागों ने अब तक डाटा नहीं भेजा है, उन्हें तुरंत जानकारी भेजने को कहा गया। वहीं लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम के अधिकारियों को अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही हेतु आवश्यक पहल करने को कहा। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री अन्य पत्र, कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल सहित विभागों में लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की।

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब खालसा स्कूल परिसर में, कलेक्टर ने दिए तैयारियों के निर्देश*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल में बदलाव की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बारिश की आशंका को देखते हुए अब यह आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम के स्थान पर खालसा स्कूल परिसर में किया जाएगा। कलेक्टर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए कि वे निर्धारित दायित्वों के अनुसार समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। आयोजन स्थल पर प्रशिक्षित योग गुरुओं और योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा संगम“ और “हरित योग“ पर आधारित है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस थीम के अनुरूप आयोजित सभी कार्यक्रमों की जानकारी और फोटो/वीडियो को योगा पोर्टल www.yogaportal.gov.in पर अपलोड किया जाए। उन्होंने सभी शासकीय एवं अशासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में भी योग दिवस के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!