छात्र-छात्राएं लक्ष्य तय कर पढ़ाई करें निश्चित ही सफलता मिलेगी/ रवि सिंगौर

अमलेश्वर : विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम विद्यादायनी मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
आपको बता दे उपस्थित एसएमडीसी के अध्यक्ष सहित अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया, साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की योजना अंतर्गत निशुल्क का पाठ्य पुस्तक प्रदान किया गया। इसी विद्यालय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा कु .ज्योति दोलाई का सम्मान भी किया गया कु.ज्योति 12वीं में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है. ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंगौर सहित सभी अतिथियों ने उनका सम्मान कर उज्वल भविष्य की कामना की है।
कार्यक्रम को संबोधन करते हुए श्री सिंगोंर कहा कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है पढ़ाई-लिखाई से लेकर जॉब करने में भी पीछे नहीं है। साथ ही लड़के भी लड़कियों से कम नहीं है उन्हें भी अच्छे पढ़ाई के साथ काम धाम पर ध्यान देना चाहिए साथ ही स्कूल में अनुशासन के साथ पढ़ाई लिखाई करें निश्चित रूप से आज लड़के और लड़कियों में कोई फर्क नहीं है। अच्छे सोच के साथ लक्ष्य तय करके छात्र-छात्राएं आगे बढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया से दूर रहकर कार्य करें सोशल मीडिया की उपयोगिता जानकारी उपलब्ध करने में करें। अनावश्यक पोस्ट से बच्चे और लक्ष्य तय करके आगे बढ़े। निश्चित ही सफलता मिलेगी आने वाले समय में इस विद्यालय से प्रदेश स्तर में नाम हो इसके लिए अभी से मेहनत करना शुरू करें।
इस अवसर पर आर के चौरे प्राचार्य, मनहरण सिंगौर सांसद प्रतिनिधि, तुलाराम सिंगौर पंच, संजय सिंगौर पंच, संतोष सिंगौर,तिहारु बघेल, कामता सिंगौर, सहित सभी शिक्षक गण और बच्चे मौजूद रहे।






