अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन
सरपंच मोहन लोधी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर लगाए एक पेड़ मां के नाम पौधा

अमलेश्वर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोतीपुर के सरपंच मोहन लोधी ने अपने 32वें जन्मदिवस के अवसर पर बचपन के शिक्षालय प्राथमिक शाला मोतीपुर में पहुँचकर एक पेड़ मां के नाम और स्कूली बच्चों को चॉकलेट वितरण कर जन्मदिवस मनाया और पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि, मैंने भी इसी स्कूल में 1999 से 2004 तक के अपने शैक्षणिक सफर तय किया।
जन्मदिवस के मौके में उपसरपंच लक्ष्मी कुमार सरपंच प्रतिनिधि तुलेश सिंगौर प्रधानपाठक संतोषी यादव, शिक्षिका अंजू जैन, प्रेमलता चंद्राकर, गीता चतुर्वेदानी, निर्मला साहू एवं शाला के बच्चे के साथ जन्मदिवस मनाया गया।



