जिला सहकारी बैंक अण्डा का घेराव,किसानों की समस्याओं को लेकर होगा विरोध प्रदर्शन

दुर्ग : जिला सहकारी बैंक अण्डा का घेराव किसानों की समस्याओं को लेकर होगा विरोध प्रदर्शन 01 जुलाई दिन- मंगलवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अण्डा में किसानों द्वारा अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर घेराव एवं विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह आंदोलन किसानों की उपेक्षा और बैंक की लापरवाही के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।


प्रमुख मांगें और मुद्दे इस प्रकार हैं:
1. कर्ज पटाने के बावजूद कर्जदार घोषित – अनेक किसानों द्वारा कर्ज चुकता करने के बावजूद बैंक द्वारा उन्हें DMR खाते में कर्जदार दर्शाया जा रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।
2. खाद-बीज की भारी किल्लत – वर्तमान खरीफ सीजन में किसानों को आवश्यक खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिससे खेती प्रभावित हो रही है।
3. केसीसी ऋण वितरण में देरी – किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत ऋण वितरण में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है।
4. बुनियादी सुविधाओं का अभाव – बैंक परिसर में न तो बैठने की उचित व्यवस्था है, न ही पीने का पानी और न ही कोई सुरक्षा गार्ड।
5. टावर लाइन मुआवजा लंबित – टावर लाइन से प्रभावित किसानों को आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं।
इस प्रदर्शन के दौरान अमित शाह (केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार) एवं माननीय शिवराज सिंह चौहान (केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार) के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र करने की मांग की जाएगी।
प्रशांत कुमार अण्डा, रनमत साहू मचांदुर, गितेश्वर साहू रिसामा,खोमेन्द्र कुमार चिंगरी,मिथलेश टंडन विनायकपुर,ढालेश साहू रिसामा के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया जा रहा है।उक्त जानकारी किसान नेता ढालेश ने दी है।








