अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नगर कांग्रेस कमेटी पाटन ने बिजली कटौती के विरोध में उठाई आवाज,हो सकता है उग्र आंदोलन

पाटन :  नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा पाटन तथा आसपास के अंचलों में लगातार हो रही बिजली कटौती की गंभीर समस्या को लेकर विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता से मुलाकात की गई।

कांग्रेस जनों ने बताया कि क्षेत्र में घंटों तक बिजली गुल रहने से आमजनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों सहित मुख्य कृषि कार्य हेतु किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस स्थिति से शासन को पूर्व में अवगत कराया जा चुका है, परंतु अब तक अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया और क्षेत्र में कर्मचारियों की पर्याप्त नियुक्ति नहीं हुई, तो कांग्रेसजन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!