स्व. दाऊ रामचंद्र शासकीय महाविद्यालय में द्वितीय चरण हेतु प्रवेश प्रारंभ

रानीतराई : स्व. दाऊ रामचंद्र शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में 01 जुलाई 2025 से द्वितीय चरण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर ली हैं एवं B.A, B.Sc, B.Com जैसे विषयों में प्रवेश लेना चाहते हैं वे हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग की वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भर, कार्यालय समय में उपस्थित होकर महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर कक्षाएं संचालित की जा रही हैं जिसमें विद्यार्थी अपने इच्छा अनुसार दूसरे अन्य विषय का भी चयन कर सकते हैं।महाविद्यालय में NSS/RED CROSS जैसी इकाईयां भी संचालित है जिसमें विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का विकास एवं समाज सेवा की भावना सीख सकते हैं। महाविद्यालय के।अंग्रेजी संकाय की सहायक प्राध्यापक शगुफ्ता सिद्दीकी जी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 7 जुलाई 2025 तक चलेगी के इच्छुक विद्यार्थी फोन के माध्यम से अथवा महाविद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते एवं महाविद्यालय में अध्यनरत द्वितीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी भी तृतीय वर्ष में अपना प्रवेश ले सकते हैं।






