अवैध कब्जाधारी दे रहे हैं आत्महत्या की धमकी, सरपंच पहुंचे पुलिस थाना
बेल्हारी : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आगेसरा में अवैध कब्जा का मामला प्रकाश में आया है जहां अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति के द्वारा ग्राम पंचायत को आत्महत्या करने की धमकी दी जा रही है। ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रमाकांत साहू ने पुलिस थाना जामगांव आर में आवेदन प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर एसपी एसडीएम और तहसीलदार को व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी शेयर किया है कि आने वाले समय में अवैध कब्जाधारी के द्वारा किसी प्रकार की कोई घटना घटित होती है। जिसका जिम्मेदार वे स्वयं होगा।

आपको बता दें लगातार ब्लॉक में अवैध कब्जा की जानकारी आ रही है जिस पर समय-समय में राजस्व विभाग के द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन ग्राम पंचायत आगेसरा में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अवैध कब्जाधारी के द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा जामगांव आर थाना में की गई है।






