पूर्ण आहुति के साथ लगा शिव महापुराण कथा में विराम

अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद अमरेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अमलेश्वरडीह में पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन आयोजक समिति एवं समस्त नगर वासी के तत्वधान में किया गया था। आपको बता दे 30 जून से 04 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 02 से 05 बजे तक कबीर चौक डीह में शिव महापुराण की कथा पंडित श्री कामता प्रसाद शरण अपने मुखारविंद से छत्तीसगढ़ी में गवान शिव की महिमा का बखान कर रहे थे।
आज शिव महापुराण कथा में विराम लगा पंडित कामता प्रसाद शरण ने पांच दिन तक अम्लेश्वर डीह वासियों को छत्तीसगढ़ी में शिव महापुराण कथा सुना कर लोट पोट कर दिया। नगर वासी भी अपने भाषा में कथा सुन कर आनंदित हो गए।



पांच दिन तक लगातार भगवान शिव के महिमा का बखान पंडित जी ने किया और लोगो को कर्म ही पूजा है के पाठ पढ़ाते हुए नशा पान से दूर रहने की सलाह दी साथ ही शिक्षा पर भी जोर दिया गया। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। पंडित कामता प्रसाद शरण टेड छत्तीसगढ़ी में कथा का वाचन करते है जिसे लोग बहुत आनंद के साथ रसपान करते है। शिव महापुराण कथा में भगवान शिव की मनमोहन झांकी भी निकाली गई थी जो आकर्षण का केंद्र रहा।
कथा के दौरान आयोजक समिति के सदस्य गण उमेश कुमार साहू, भागी साहू, गिरजानंद साहू, गिरधर साहू, तुलाराम साहू ,ओम प्रकाश साहू , डोमन, चैन सिंह साहू, संतराम साहू ,महेश यादव, हुकुमचंद साहू, लखन साहू, बलदाऊ साहू सहित नगर पालिका अमलेश्वर के प्रथम नागरिक दयानंद सोनकर, पार्षद भेज लाल सोनकर, पार्षद प्रतिनिधी कुमार साहू, संजय यदु, पवन खंडेलवाल, बिट्टू खंडेलवाल,फेरहा राम धीवर, कमलेश साहू, लक्की साहू, मालती साहू, निर्मला साहू, गायत्री साहू,टिका राम साहू सहित बड़ी संख्या में नगर वासियों की उपस्थिति रही।



