जीवनदीप समिति के बैठक में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कई एजेंडों पर हुई चर्चा

कुम्हारी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी में जीवनदीप समिति की साधारण सभा का बैठक पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ सेवाएं को बढ़ाने के लिए बैठक में निम्नलिखित एजेंडों पर विस्तार से चर्चा किया गया।
जन औषधि केंद्र के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त कमर निर्माण, अस्पताल में पैथोलॉजी लैब का विस्तार कर हमर लैब, शेड निर्माण एवं मरीज के बैठने के लिए कुर्सी की आवश्यकता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई के लिए एक महिला एवं एक पुरुष कर्मचारी जरूरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली की बचत करने के लिए सोलर पैनल लगाने, नवनिर्मित स्टॉप क्वार्टर में बिजली पानी के साथ एप्रोच रोड, जीवनदीप समिति के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने सहित विषयों पर सकारात्मक चर्चा किया गया।
उक्त बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत, पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वप्निल उपाध्याय, राजेश्वर सोनकर, पार्षद लेख राम साहू सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी धमधा डॉक्टर डीपी ठाकुर, बीपीएम श्रीमती शिखा मेश्राम ,बीडीएम श्री सतीश ढोक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनुपम कंवर एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे उक्त जानकारी सुपरवाइजर अरुण वर्मा ने मीडिया को शेयर किया है।






