गुरु अमर दास जी की जयंती समारोह में शामिल हुए, तहसील सतनामी समाज के लोग, मंगल आरती के साथ किया पूजा अर्चना

पाटन : तहसील सतनामी समाज पाटन के तत्वधान में आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरु अमर दास जी की जयंती बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। दुर्ग जिला सतनामी समाज के अध्यक्ष अहेंद्र चेलक ने समस्त सतनामी समाज और क्षेत्रवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए गुरु के महत्व को बताया उन्होंने कहा कि गुरु के बताए हुए सत्य के मार्ग पर चलकर लोग अपने जीवन को सरल और सहज बनाते है।
इस अवसर पर अध्यक्ष संतराम कुर्रे,उपाध्यक्ष राजकुमार बघेल,पवन डाहरे,भोलेश्वर चंदनिहा,दिनेश बांधे,उत्तरा सोनवनी,रामकुमार बांधे,पन्ना बंजारे,रामानंद कुर्रे,खिलेश मारकंडे,राजेश बघेल,भक्तु राम, चंद्रिका बघेल,कृष्णा हरिबंश,मोती बघेल,दुर्गेश पाटिल,भूपेंद्र बघेल,प्रशांत कुर्रे,प्रेम गायकवाड़, बलराम कुर्रे,गोविंद जांगड़े,, दुलेश्वर देशलहरे,थानेश्वर मारकंडे,सुमित,हर्ष डाहरे,गौरव,,रेखा कुर्रे,ममता,रोशन कुर्रे,गायत्री,उषा,राजेश्वरी पुजारी सेवकराम खुटेल,राजकुमार बंजारे,अर्जुन बघेल सहित अन्य सतनामी समाज के सामाजिक लोग मौजूद रहे।



