गुरुपूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

अमलेश्वर पाटन : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम जमराव में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन एसएमडीसी के अध्यक्ष भेषकुमार सोनकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर तथा संस्था की प्राचार्य गीता साहू के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में गुरुजनों को साल, श्रीफल, मेमेंटो एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।नीलम चंद्राकर राजेश चंद्राकर जिला पंचायत सभापति दयानंद सोनकर, अध्यक्ष नगर पालिका अमलेश्वर,राजेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि,हर्षा लोकमणि चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य,जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर, सरपंच ग्राम पंचायत जमराव,लेखराज निषाद, उपसरपंच ग्राम पंचायत जमराव,धर्मेंद्र कौशिक, महामंत्री,गायत्री साहू, सरपंच ग्राम पंचायत उफरा,लता अनुज सोनकर, सरपंच ग्राम पंचायत घुघवा,सोनू सोनकर, उपसरपंच ग्राम पंचायत घुघवा, पार्षद डॉ. आलोक पाल,राजू सोनकर पार्षद
कार्यक्रम में भाजपा नेता अजीत ठाकुर, धर्मेंद्र सोनकर, छगन लाल साहू, विवेक कौशिक, शिवा साहू, मधुकांता साहू, परदेशी राम साहू, दुर्गेश निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार से चंद्रशेखर मारकंडे, प्रधान पाठक व समस्त शिक्षक (शासकीय प्राथमिक शाला जमराव), सरोज यादव, प्रधान पाठक व समस्त शिक्षक (शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जमराव), गीता साहू, प्राचार्य व समस्त शिक्षक (शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जमराव) सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम में समस्त पंचगण व ग्राम जमराव के गणमान्य नागरिकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गुरुपूर्णिमा के इस अवसर पर गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने गुरुजनों के मार्गदर्शन को अपने जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम का संचालन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षा, संस्कृति और संस्कार का संगम देखने को मिला।






