अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल (पतोरा) में गुरुपूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाया

पाटन। ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल पतोरा में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरु सम्मान का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच भुनेश्वर साहू , विशेष अतिथिगण कोसानाला नेहरूनगर भिलाई के वेलनेश कोच एवं क्लब संचालक शेषनारायण चंद्राकर सर एवं वेलनेश कोच सहदेव देशमुख सर विशिष्ट अतिथिगण शिक्षाविद रामचंद्र जांगड़े ग्राम पंचायत पतोरा के पंच चित्रसेन कलिहारी, पंच रूपेश कोसरे, डीलेश्वरी देशलहरे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरपंच भुनेश्वर साहू ने कहा कि हमारे जीवन में गुरुजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिसके बदौलत हम सब उनके बताए हुए मार्ग से चलकर भवसागर को पार कर सकते है।
कार्यक्रम को सहदेव देशमुख सर ने कहा संबोधित करते हुए कहा कि गुरु एवं शिष्य के बीच में जो पहले के समय में आत्मीयता संबंध एवं मान सम्मान देखने को मिलती थी। वह परंपरा एवं संस्कृति दूर होती जा रही है। जो हम सबके लिए चिंतन का विषय है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए , प्रधानाध्यापक श्री मुकेश साहू ने कहा कि आज गुरु एवं शिष्य के बीच अपनापन व आत्मीयता के संबद्ध देखने को मिलना चाहिए। वह आज कुछ चंद लोगों के कारण ही शिक्षा जगत व गुरुजन को बदनाम होना पड़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सरपंच भुनेश्वर साहू जी एवं समाजसेवी दिलीप कुर्रे जी के माध्यम से सम्मान होने के लिए हृदय से आभार व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालक दिलीप कुर्रे ने किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच भुनेश्वर साहू, शेषनारायण सर , सहदेव देशमुख ,शिक्षाविद रामचंद्र जांगड़े, समाजसेवी एवं पत्रकार दिलीप कुर्रे, प्रधानाध्यापक श्री मुकेश कुमार साहू , सहायक शिक्षक रोशन कुमार साहू,पंचगण चित्रसेन कलिहारी, रूपेश कोसरे, डीलेश्वरी देशलहरे , देवांगन समाज के कोषाध्यक्ष देवांगन , विजय कुर्रे ,यमुना कोसरे, उतरा कुर्रे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!