महुदा में राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन 13 जुलाई को
अमलेश्वर : राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता ग्राम महुदा के शासकीय माध्यमिक स्कूल प्रांगण के सामने खेल मैदान में 13 जुलाई को एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजन किया गया है कार्यक्रम के आयोजक जय मारुति व्यायाम शाला महुदा एवं सपोर्ट डायरेक्ट डॉ दिनेश नामदेव, स्पोर्ट जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक ,स्पोर्ट महासचिव राजेश जंघेल द्वारा आयोजित की गई है।
कार्यक्रम को शुभारंभ पूर्व सरपंच मनोज साहू,पूर्व जनपद सदस्य रोहित साहू,पूर्व उपसरपंच रही हितेंद्र पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में होगी।
समापन एवं पुरस्कार वितरण दुर्ग सांसद विजय बघेल के मुख्य अतिथि। नीलम राजेश चंद्राकर सभापति जिला पंचायत की अध्यक्षता। जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक,उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, जनपद रेखा अरविंद जोशी, दामिनी राकेश साहू मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर पालिका अमलेश्वर अध्यक्ष दयानंद सोनकर ग्राम प्रमुख जिधन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के विशेष अतिथि में संपन्न होगी।



