अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पर्यावरण मित्र एवं प्रेस क्लब अम्लेश्वर के महासचिव अश्विनी साहू अपने जन्मदिन पर विगत वर्षों से कर रहे हैं वृक्षारोपण

अमलेश्वर – छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष ,व प्रेस क्लब अमलेश्वर के महासचिव डॉ अश्वनी साहू अपने जन्मदिन पर 15 जुलाई को लोगों को सोशल साइट्स के माध्यम से अपने इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों से उपहार में पौधे मांगते हैं फिर उस पौधे को आगे चलकर जरूरतमंद लोगों को आवश्यकतानुसार बाँट देते हैं ,साथ ही वे उक्त पौधे को सार्वजनिक जगह स्कूल , तालाबपार , अस्पताल जैसे जगह पर लगा देते हैं।

इस कार्य को वे पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं , इस कार्य में उनके पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा , गीता लाल साहू ,संजू हिरवाणी ,कौशल वर्मा ,गोपी साहू , शैलेष साहू , धर्मैंद सोनवानी ,चंदन साहू ,कुणाल साहू ,करन साह ( पत्रकार ) के साथ अन्य सभी सदस्य भी सहयोग करते हैं ।
साथ ही वे अपने मित्रो व शुभचिंतको को अपने जन्मदिन 15 जुलाई को फल दार पौधे ,जामुन ,बादाम ,नीबू ,अमरूद , आम व नीम जैसे पौधे माँग रहे हैं ,साथ ही व आम लोगों से निवेदन भी कर रहे हैं कि इस पवित्र आध्यात्मिक पर्व श्रावन (बरसात ) ,में अपने आस पास एक पौधे लगाकर उसका संरक्षण जरूर करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!