अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
बिजली दर में बढ़ौतरी और कटौती के विरोध में होगा आंदोलन, एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन
पाटन।भाजपा सरकार द्वारा चौथी बार बिजली दर में वृद्धि के विरोध में 18/07/2025 शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर/पाटन के तत्वाधान में आंदोलन किया जाएगा।ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आमजनता,किसानों,महिलाओं के हित के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा लड़ाई लड़ती आ रही है।अभी भाजपा सरकार द्वारा बिजली दर में बढ़ौतरी,बिजली कटौती के विरोध में पाटन,जामगांव(एम),अमलेश्वर,जामगांव(आर), रानीतराई ,गाड़ाडीह विद्युत वितरण केंद्र में 11बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आज पाटन एसडीओपी, एसडीएम को सूचना प्रेषित किया गया।
उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,भेदप्रकाश वर्मा,संतोष पटेल उपस्थित थे।


Advertisement




