गुरु के पक्ष में तहसील सतनामी समाज पाटन ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
पाटन/ तहसील सतनामी समाज पाटन जनपद पंचायत के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा आपको बता आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरू खुशवंत सिंह के साथ पत्थर फेंककर मारपीट करने की घटना को लेकर सतनामी समाज ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है।
इस अवसर पर तहसील सतनामी समाज के पूर्व अध्यक्ष शीततकरण महिलवार ने कहा कि सतनामी समाज के धर्मगुरु खुशवंत सिंह के साथ घटना को निंदनीय बताया है, चाहे जो भी हो जांचकर कार्यवाही होना चाहिए। आज भाजपा की सरकार में विधायक सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिक का क्या होगा इसके पहले भी गिरौदपुरी धाम में जैस्तंभ को तोड़ा था जिसके लिए सतनामी समाज को आन्दोलन करना पड़ा।बलौदा बार के कलेक्टर कार्यालय में आग जनी के मामले में समाज के लोगों को जेल में ठूंस दिया गया ऐसे कई अत्याचार समाज के साथ हो रहा उसकी जांच कर कार्यवाही करने की मांग की गई।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संतराम कुर्रे, पवन गहरे, शिवनाथ बंजारे, रमेश कुर्रे’ सरपंच सेलुद खिलेश बबलू मार्कण्डे, दुर्गेश पाटिल, रामेश्वर बघेल, मनोज कुर्रे, नौरव कोसले, बाला राम कोसले,मोती बघेल, सुमीत मार्कण्डे ,भावेश चेलक, रामनाथ गायकवाड़ ,पप्पू जोशी ,राजेश मार्कण्डे सहित समाज के लोग नायब तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा ।






