अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नगर पंचायत पाटन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरेली तिहार, अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नगरवासियों को दी बधाई

 

पाटन :  छत्तीसगढ़ का हर गांव, हर शहर, हर घर में आज हरेली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। हरेली हरियाली एवं किसानों को समर्पित छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हैं। यह त्यौहार छत्तीसगढ़ के समृद्धि संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक हैं। हरेली का त्यौहार आज पाटन नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 अटारी में स्थित गौठान में हर्षोल्लास के साथ नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में मनाया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने गौठान में गौ माता एवं कृषि औजारों की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौ माता के आरोग्यता की कामना कर लोंदी खिलाया गया।इस दौरान ने जनप्रतिनिधियों द्वारा गेड़ी चढ़कर,गोला फेंक कर व वृक्षारोपण कर पेड़ लगाकर छत्तीसगढ़ के समृद्ध परंपरा का निर्वाहन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने छत्तीसगढ़ की पहली तिहार हरेली की सभी नगरवासियों को बधाई देकर सभी के समृद्ध जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी,सभापति केवल देवांगन,सभापति जितेन्द्र निर्मलकर,सभापति नेहा बाबा वर्मा,सभापति देवेंद्र ठाकुर,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमन्त वर्मा,इंजीनियर अर्जुन निर्मल,योगेश सोनी,केशव बंछोर,बाबा वर्मा,प्रकाश बिजौरा,रोहित देवांगन,मिलन देवांगन,लोकेश पटेल,चिरंजीव देवांगन,रेणुका बिजौरा,नीलकंठ देवांगन,शत्रुहन देवांगन,नीरज देवांगन,अभिषेक बिजौरा,विजय वर्मा सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारीगण एवं नगरवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!