अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खुड़मुड़ा में नया शराब भट्टी के विरोध में ग्रामीण, धरना स्थल पर ग्रामीणों को समर्थन देने पहुचें कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर

अमलेश्वर :  नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र के ग्राम खुड़मुड़ा में खोले जा रहे शराब दुकान का विरोध ग्रामीण खुलकर कर रहे है । शराब दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीण धरना पर बैठे हुवे है और मांग कर रहे है कि शराब दुकान न खोला जाए ।
दो दिनों से धरना पर बैठे ग्रामीणों के समर्थन में आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर धरना स्थल ग्राम खुड़मुड़ा पहुँचे ।

काँग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने धरना स्थल से ही सभा को संवोधित कर भाजपा को जमकर खरी-खोटी सुनाया। श्री ठाकुर ने कहा की एक तरफ भाजपा की सरकार 10463 स्कूल बंद कर गरीब व जरूरतमंदों को शिक्षा से दूर कर रहा है वही दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में शराब दुकान खोलकर प्रदेश को नशे में डूबाने का कार्य कर रहा है। पूर्व में भी भाजपा सरकार द्वारा यहां शराब भट्टी खोले जाने की पूर्ण तैयारी की जा चुकी थी लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद शराब दुकान नही खोला जा सका था।

श्री ठाकुर ने धरना स्थल पर ही ग्रामीणों को भरोषा दिलाया है कि इस लड़ाई में काँग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ा है और शराब दुकान के विरोध में प्रत्येक लड़ाई लड़ने तैयार है साथ ही यह भी कहा कि जब एसडीएम पाटन द्वारा शराब भट्टी नही खोले जाने लिखित में आश्वाशन नही दिया जाता यह लड़ाई जारी रहेगा ।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, धर्मेंद्र साहू युवा नेता, ओंकार घिंघोडे, पार्षद घनश्याम साहू, ईश्वरी सोनकर, रूपनारायण सोनकर, मनीष साहू, दीपक घिंघोडे नेता प्रतिपक्ष, पार्षद भेज सोनकर, डिक्कू सोनकर, शीतल सोनकर, संजू सोनकर, महेंद्र साहू, रामकुमार सोनकर, जय साहू, मनीष साहू, तोरण साहू, राजा चंद्राकर, राजू सोनकर एवं हजारो की जनसमूह मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!