डॉ.गागेंद्र सिंह राजपूत यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित

राजपुर: उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा-पाटन, जिला दुर्ग (छ.ग.) में पदस्थ डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत को प्लांट फिजियोलॉजी के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्य के लिये *यंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा गया. यह सम्मान 20 से 21 जून 2025 को ग्लोबल एग्रीकल्चर कान्फ्रेंस HARVEST-2025 के समापन समारोह में दिया गया।
पूर्व में भी डॉ. राजपूत को कृषि एवं उद्यानिकी मे नवाचार एवं उत्कृष्ठ कार्य के लिये सम्मानित किये जा चूके हैं जिनमें साइंटिस्ट एसोसिएट अवॉर्ड 2018, छत्तीसगढ़ राज्य बेस्ट एनएसएस वॉलिंटियर अवॉर्ड 2020, बेस्ट पीएचडी थीसिस अवार्ड 2023, बेस्ट क्राप फिजियोलॉजिस्ट अवार्ड 2025. डॉ.राजपूत का 10 से अधिक शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित हुआ है, 02 पेटेंट भारत सरकार से,15 से अधिक पापुलर एक्सटेंशन आर्टिकल, 8 से अधिक एब्सट्रैक्ट, 2 बुक/पीएचडी प्रैक्टिकल मैन्युअल एवं किसानों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी आकाशवाणी केंद्र रायपुर से भी प्रसारित हुआ है।
साथ ही श्री राजपूत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से लगातार सामाजिक कार्य कर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा , स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, कुपोषण मुक्त देश, बेटी- बचाओ, बेटी -पढ़ाओ, केंद्र एवं राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने. सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम आदि की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. सड़क दुर्घटनाओं में गंभीररूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल मदद करने एवं जान बचाने के लिए डॉ राजपूत को यातायात पुलिस रायपुर ने दिनाँक 24.07.2025 को गुड सेमेरिटन अवार्ड से सम्मानित भी किये. यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित होने पर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर रवि आर सक्सेना ने बधाई एवं शुभकामनायें दिये।



