अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
तृतीय सोमवार को कौहेश्वर महादेव में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, क्षेत्र के सुख समृद्धि के लिए जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने किया महादेव का जलाभिषेक

रानीतराई: दक्षिण पाटन की धर्म नगरी कौही में श्रावण मास के तृतीय सोमवार को कौहेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।इस दौरान शिव भक्तों द्वारा विभिन्न ग्रामों से कांवर यात्रा लेकर जलाभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना किया गया।
विधायक प्रतिनिधि,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, दिनेश साहू सदस्य जप,रश्मि वर्मा सदस्य जप,भेदप्रकाश वर्मा,डा के के साहू,हेमू सोनकर ने जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,खुशहाली की मंगल कामना की।
ग्राम असोगा,बोरेंदा,रानीतराई,डिड़गा,चूलगहन, जरवाय,भंसूली,निपानी,औसर,डीघारी,सेमरा,सिलघट सहित अंचलवासियों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Advertisement






