अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नगर में शराब भट्टी खोलने से असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा होगा /हिमांशु शर्मा शिवसेना

अमलेश्वर : अम्लेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत खुडमुड़ा गाँव में शराब भट्टी खुलने के विरोध में 04 दिनों से बैठे ग्रामीण का कोई सुनवाई नहीं हो रहा हैं। ,जिससे ग्रामीणों का प्रशासन के प्रति नाराजगी बढता ही जा रहा हैं । खुडमुड़ा गाँव के लोगो का कहना हैं कि शराब भट्टी खुलने से अपराध बढ़ेगा , लोग नशे की आदि होंगे , जिससे आर्थिक रूप से परेशान होंगे , ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं में असुरक्षा कि भावना भी होगा । धरना स्थल में ग्रामीणो में ईश्वरी सोनकर, जय लहरी, अमोला सोनकर, नर्मदा निषाद सहित अनेक लोग बैठे हुये हैं ।

इस बीच शराब भट्ठी खुलने के विरोध में शिवसेना से हिमांशु शर्मा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अपना विरोध जताया व सरकार से अमलेश्वर छेत्र में दारू भट्टी न खोलने का निवेदन किया व बोले कि अमलेश्वर को धार्मिक नगरी ही रहने दिया जाय । धरने में मुख्य रूप से शिवसेना से हिमांशु शर्मा के साथ ही साईं प्रजापति,कमलाकर यादव भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!