अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय कुम्हारी में स्वस्थ जीवन शैली विषयक कार्यक्रम का आयोजन

कुम्हारी : स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी, दुर्ग में “स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने” हेतु एक प्रेरणादायक एवं जानकारीपरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना एवं जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन हेतु प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) सोनिता सत्संगी जी ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा – “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है।”
प्राचार्य महोदया ने छात्रों को मोबाइल फोन और जंक फूड के अत्यधिक प्रयोग से उत्पन्न होने वाले दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि आज के तीव्रगामी परिवेश में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है, ताकि विद्यार्थी शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बन सकें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आयुष चिकित्सक, शासकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, दुर्ग एवं लाइफ स्टाइल क्लीनिक की डॉ. सरल बंधे ने अपने व्याख्यान में आयुर्वेद के त्रिदोष सिद्धांत – वात, पित्त और कफ – की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम एवं वातावरण के अनुसार संतुलित भोजन का चयन कर अनेक रोगों से बचा जा सकता है। यह आयोजन महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस इकाई के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें महाविद्यालय के सभी संकायों के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को न केवल स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया, बल्कि उनके जीवन में स्व-अनुशासन, जागरूकता एवं सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!