अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

घुघुवा में नहीं मिल रहा शासन के निर्देशानुसार, तीन माह का चावल,बैरंग लौट रहे है कार्ड धारी

अमलेश्वर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत घुघुवा (ज) में उचित मूल्य की दुकान पर चावल नहीं होने के कारण हितग्राही इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि अनुज सोनकर से मिली जानकारी के अनुसार घुघुवा (ज)में आज चावल देने के लिए सेल्स मेन दुकान आया और कुछ लोगों को चावल देने के बाद चावल नहीं है करके चावल देना बंद कर दिया है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।दुकान में चावल नहीं होने के कारण हितग्राही बैरंग लौट रहे हैं।वही आज और कल तक सभी राशन कार्ड धारियों को शक्कर और नमक भी वितरण किया जाना है।

आपको बता दें लोगों को 31 जुलाई तक जून, जुलाई अगस्त का चावल छत्तीसगढ़ शासन की योजना अनुसार मिलनी है आज सेकंड लास्ट दिन है कल यदि चावल नहीं मिलता तो बचे हुए लोग शासन की योजना से वंचित हो जाएंगे जिस पर खाद विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!