अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धरना स्थल पहुंचे, ग्रामीणों से कर रहे हैं चर्चा

अमलेश्वर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भूपेश बघेल ग्राम खुड़मुड़ा में चल रहे शासकीय शराब भट्टी के विरोध में समर्थन देने धरना स्थल पहुंच चुके हैं।आपको बता दें नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुडमुड़ा में शासकीय शराब भट्टी खोलने की तैयारी के बीच ग्रामीणों ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी कर दिया है जिसका आज 14वें दिन है।
मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisement





