ICMR-SHINE Initiative 2025 के तहत छात्रों में दिखा विज्ञान के प्रति उत्साह

पाटन झीट, 8 अगस्त 2025: मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट (MRHRU), झीट, पाटन (छत्तीसगढ़)में आज इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च (DHR), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में “SHINE – Science & Health Innovation for the Nextgen Explorers” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। देशभर के सभी 28 ICMR संस्थानों और फील्ड यूनिट्स में एक साथ आयोजित इस ओपन स्कूल डे आउटरिच प्रोग्राम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बायोमेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक शोध से रूबरू कराना था।
कार्यक्रम में गवर्नमेंट हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल, झीट के प्रिंसिपल,प्रिंसिपल भारती दुबे, टीचर तृप्ति वर्मा पुष्पा वैदया गौतम चंद्राकर विजय वर्मा शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थियों को दो बैचों में विभाजित कर विद्यार्थियों को रिसर्च लैब्स का दौरा कराया गया और अत्याधुनिक मशीनों, उपकरणों एवं शोध तकनीकों से परिचित करवाया गया।
ICMR के डायरेक्टर जनरल, डॉ. राजीव बहल ने एक रिकॉर्डेड वीडियो संदेश के माध्यम से छात्रों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की आवश्यकता, उद्देश्य और इसके प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला।
एमआरएचआरयू के नोडल ऑफिसर डॉ. रविन्द्र (Scientist-D) और को-नोडल ऑफिसर डॉ. निशांत सक्सेना (Scientist-C) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तीन ICMR पोस्टर्स एवं वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाए गए, जिनमें कोविड टेस्टिंग में ICMR की भूमिका, Covaxin की कहानी, ड्रोन डिलीवरी सिस्टम और टीबी उन्मूलन में योगदान जैसे विषय शामिल थे।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण “Meet Our Scientist” सत्र रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने शोधकर्ताओं से खुलकर सवाल पूछे।
डॉ. उपेन्द्र भेले प्रोजेक्ट साइंटिस्ट- C ने बताया, “SHINE कार्यक्रम के अंतर्गत आए विद्यार्थियों में जिज्ञासा और उत्साह काबिले तारीफ था। हमारी टीम ने सरल भाषा में रिसर्च की प्रक्रिया समझाई, ताकि वे विज्ञान को करीब से महसूस कर सकें और भविष्य में इस क्षेत्र में योगदान के लिए प्रेरित हों।”
इस अवसर पर MRHRU टीम के सदस्य —डॉ. उपेंद्र भेले,डॉ. नेहा गुरबानी, फ़ातमा नाज़, मुस्कान सेन, प्रदीप सिंगौर, नेहा साहू, कुंदन साहू, देवेंद्र कावरे, योगेंद्र साहू, दीप्ति रानी और टीना साहू — ने छात्रों को विभिन्न शोध क्षेत्रों से परिचित कराया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र एवं ICMR-लोगोयुक्त कैप्स प्रदान किए गए। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाओं, वैज्ञानिक उपकरणों और शोधकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद का अनुभव प्राप्त किया, जो उनके लिए यादगार और प्रेरणादायक रहा।






