बलिदानी राजा गुरु बालक दास जयंती एवं शोभायात्रा का आयोजन 16 अगस्त को, 33 गांव के सामाजिक बंधु होंगे शामिल
अमलेश्वर : बलिदानी राजा गुरु बालक दास जयंती एवं शोभायात्रा का आयोजन 16 अगस्त को परिक्षेत्र सतनामी समाज उत्तर पाटन मोतीपुर खम्हारिया के तत्वाधान में किया जा रहा है। आपको बता दे बलिदानी राजा गुरु बालक दास जयंती समारोह एवं शोभायात्रा में 33 गांव के सतनामी समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी गरिमामई उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम के प्रथम पाली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे तो द्वितीय पाली में दुर्ग सांसद विजय बघेल शामिल होंगे। शोभायात्रा सुबह 10:00 बजे से निकलेगी जो पूरे 33 गांव को भ्रमण करते हुए 3:15 कार्यक्रम स्थल पर आकर संपन्न होगी। कार्यक्रम के साथ अतिथियों का उद्बोधन एवं जयंती समारोह का आयोजन होगा। उक्त जानकारी मीडिया को सतनामी समाज के दुर्ग जिला अध्यक्ष अहेंद्र चेलक ने शेयर किया है।






